महिला के इलाज के लिए राशि स्वीकृत
महासमुंद। गरियाबंद जिले के ग्राम रोबा फिंगेश्वर निवासी सरिता साहू ने पूर्व विधायक एवं प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ. विमल चोपड़ा से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। बताया कि उपचार के लिए राशि स्वीकृत कराने के लिए वह कई महीने से राज्य नोडल एजेंसी के चक्कर काट रही हैं। पर राशि स्वीकृत नहीं हो पा रहा है। सरिता साहू ने बताया कि वह हृदय से संबंधित गंभीर बीमारी एऑर्टिक डिसेक्शन विथ एन्यूरिज्मल डीलेटेशन से ग्रस्त हैं, जिसका इलाज एम्स रायपुर में होना है। इलाज के लिए एम्स रायपुर द्वारा 5,25,200 रुपए अनुमानित खर्च बताया गया था, किंतु राज्य नोडल एजेंसी द्वारा कई माह से राशि सेंक्शन नहीं किए जाने के कारण एम्स रायपुर द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा है। इलाज के लिए राशि स्वीकृति के लिए डॉ. चोपड़ा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को साधुवाद ज्ञापित किया। डॉक्टर चोपड़ा ने कहा कि सरिता साहू को अब शासन द्वारा इलाज की अनुमानित राशि से अधिक राशि स्वीकृत कर दी गई है।
