देहव्यापार, पुलिस ने किया जय पैलेस सील

महासमुंद। सरायपाली के जय पैलेस होटल में देह व्यापार करते पाए जाने पर पुलिस ने पैलेस को सील कर दिया है। यहां वेश्यावृत्ति करने पहुंची युवती के साथ चार लोगों ने छेड़छाड़ भी की थी। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 4 आरोपियों को पकड़ा था।
पुलिस ने बताया कि थाना सरायपाली में नेशनल हाईवे 53 से लगे जय पैलेस में 29 मार्च को पीड़िता के साथ अनैतिक व्यापार कराना बताने पर धारा 74, 76, 3 (5) बीएनएस का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था। अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तारी कर पूर्व में रिमांड पर जेल भेज गया था। पुलिस ने शनिवार को अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई कर होटल को सील कर दिया है। अनैतिक कार्यों पर रोक लगाने लॉज, होटलों व धर्मशाला में मुसाफिर रजिस्टर का भी समय-समय पर निरीक्षण करने की मांग नगरवासियों ने पहले भी करते रहे हैं।