महावीर जन्मकल्याणक के मौके पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
महासमुंद। महावीर जन्मकल्याणक पर सकल जैन संघ ने गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा परमात्मा के रथ को लेकर जैन मंदिर गांधी चौक से नगर के मुख्य मार्ग में भ्रमण किया। चैत्यवंदन के पश्चात नवपद जी की पूजा की गई।
शोभायात्रा का रास्ते में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सर्व हिंदू समाज से देवेन्द्र दुबे, भरत साहू, अग्रज शर्मा, धीरज सिन्हा, उत्तम वर्मा, आर एस चंद्राकर, मनीष शर्मा, आलोक दुबे आदि सदस्यों ने परमात्मा के सामने गवली करके वंदना की। शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। भजन प्रतियोगिता में अनेक मंडलों ने भाग लिया और शोभायात्रा में भजनों की गूंज बिखेर दी। नेहरू चौक में स्वरूपचंद, गुमान, अभय, लूनिया परिवार की तरफ से प्रसादी बांटी गई। शोभायात्रा के बाद शांतिनाथ भवन में स्थानकवासी वर्धमान जैन संघ की तरफ से स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था रखी गई थी। साथ ही वर्धमान ग्रुप द्वारा गांधी चौक में भंडारा रखा गया था। महावीर इंटरनेशनल ने आश्रम परिसर में भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर जैन संघ द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया।
