दादा नकुलदेव ढीढी की 111वीं जयंती आज
महासमुंद। दादा नकुलदेव ढीढी की 111वीं जयंती कार्यक्रम 12अप्रैल को भोरिंग चौक तुमगांव में किया जाएगा। दादा नकुलदेव ढीढी ने 20वीं सदी में समाज में पुनर्जागरण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाला सामाजिक समानता एवं प्रथम बार अपने गृह ग्राम भोरिंग में 18 दिसंबर 1938 में गुरुघासीदास जयंती का आयोजन कर सामाजिक समानता एवं मानव-मानव एक समान का संदेश देने तथा वर्ष 1972 में पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए सत्याग्रह कर जेल यात्रा करने वाले रहे हैं। दादा नकुल देव ढीढी के जयंती कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सतनामी मुक्ति केंद्र के पदाधिकारियों ने सामाजिक जनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
