पाइप लाइन से कनेक्शन देने की मांग
महासमुंद। जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू से बेलसोंडा से गुजरी पाइप लाइन से ग्राम में कनेक्शन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि महानदी जल आवर्धन योजना के तहत ग्राम बेलसोंडा के साढ़े तीन एकड़ जमीन पर फिल्टर प्लांट बना हुआ है। बेलसोंडा से पाइप लाइन द्वारा महासमुंद पानी पहुंचा है, जिसमें एक कनेक्शन बेलसोंडा में दिया जाए जिससे गर्मी के तीन महीने बेलसोंडा के ग्रामीणों को पानी की पूर्ति हो सके। इस मौके पर बेलसोंडा उपसरपंच कुणाल चंद्राकर, जितेन्द्र चंद्राकर मौजूद थे।
