तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स व फुटबॉल के प्रशिक्षण के लिए प्रवेश ट्रायल
कोण्डागांव, 09 अप्रैल 2025। वरिष्ठ खेल अधिकारी द्वारा दिए गए जानकारी अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में संचालित आवासीय खेल अकादमी में 2025-26 में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा, जिसके अंतर्गत हॉकी, एथलेटिक (बालक-बालिका) का चयन ट्रायल 21 से 23 एवं तीरंदाजी (बालक-बालिका), फटबॉल (बालिका) का चयन ट्रायल 25 से 27 को निर्धारित किया गया है। उक्त चयन ट्रायल में जिले से 13 से 17 आयु वर्ग के संबंधित खेल में उपलब्धि धारक 05 बालक एवं 05 बालिका अधिकतम 10 खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिलों से सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल में किया जाएगा । इच्छुक खिलाड़ी अपनी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में 15 तारीख तक कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी विकास नगर इंडोर स्टेडियम में जमा कर सकते हैं।
