सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी
महासमुंद 09 अप्रैल 2025। सुशासन तिहार में सौंपे गये दायित्वों का पालन नहीं करने के संबंध में सहायक ग्रेड-2 राजेश प्रधान घुंचापालीकला को अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने जारी नोटिस में लेख किया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वर्तमान में सुशासन तिहार का आयोजन 8 तारीख से किया गया है। जिसके प्रथम चरण में आमजनों से मांग/ शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त किये जाने हेतु आपकी ड्युटी ग्राम पंचायत घूंचापालीकला में लगाई गई है। आठ तारीख को क्लस्टर प्रभारी द्वारा भ्रमण के दौरान आप अनुपस्थित पाये गये एवं रोजगार सहायक द्वारा आपके अनुपस्थिति के संबंध में पुष्टि की गई। आपका यह कृत्य उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना एवं शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का प्रतीक है। क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित किया जावे। आप अपना जवाब तीन कार्यालयीन दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करें अन्यथा विलम्ब की स्थिति में आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
