आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित
कोण्डागांव, 08 अप्रैल 2025/ कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सेक्टर कोण्डागांव-1 अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र जामकोटपारा-1 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र आड़काछेपड़ा-1, सेक्टर कोण्डागांव-2 अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सरगीपाल-2 तथा सेक्टर जोबा अंतर्गत आवासप्लाटपारा के रिक्त पदों पर इच्छुक आवेदिका आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव में कार्यालयीन समय में 22 अप्रैल 2025 तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक एवं परियोजना कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
