प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 3 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 08 अप्रैल 2025/ कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 03 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा बड़ेजराजपुर तहसील के ग्राम बड़ेराजपुर निवासी योगेन्द्र की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर माता गोमती, पिता कीर्तन को, माकड़ी तहसील के ग्राम मारागांव निवासी पुनितदास की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिता धनाजी दास, माता कमला, बहन प्रमिला, गीता को, केशकाल तहसील के ग्राम चिपरेल निवासी सुनीता की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिता राजकुमार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े