रबी विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन अब 20 मई तक

सीहोर । रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य के लिए पूर्व जारी अंतिम तिथि 07 मई से बढ़ाकर अब 20 मई निर्धारित की गई है। कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की अवधि 20 मई, 2024 तक बढ़ाई जाती है। इस आशय के आदेश खाय, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव द्वारा जारी किये गये है। अब जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन का कार्य 20 मई तक किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े