वाहन की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त

महासमुंद। परसकोल चौक-बरोली मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बसना थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्राम पोटापारा निवासी बिशीकेशन यादव ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा भाई वीरेंद्र यादव बाइक एचएफ डीलक्स से 4 अप्रैल की शाम दुधीपाली गया था, वापसी में रात करीब 8 बजे संस्कार स्कूल के पास अज्ञात वाहन बाइक को सामने से ठोकर मार दिया। जिससे वीरेंद्र यादव गिर गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े