आईपीएल मैच में सट्टा, दो पर कार्रवाई
महासमुंद। बागबाहरा में आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वार्ड 08 बागबाहरा निवासी पपिंदर सिंह छाबड़ा (41)को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल बरामद किया, जिसमें आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलना, खिलाने व क्रिकेट सट्टे की रकम संबंधी लेनदेन की जानकारी थी। नकदी 9640 रुपए कुल जुमला रकम 13640 जब्त कर किया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त आईपीएल किक्रेट सट्टा का सौदा जगजोत सिंह दुआ उर्फ गोल्डी वार्ड 8 बागबाहरा को उसके लाइन के मोबाइल नंबर के माध्यम से एवं क्रिकेट सट्टा की रकम नगदी देना लिखित में दिया गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 7 एलसीजी के तहत कार्रवाई की।
