अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

महासमुंद। रामनवमीं पर रविवार शाम श्रीसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में शाम 7 से 8 बजे तक अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। यहां रामदेव बाबा म्यूजिक ग्रुप की भजन मंडली के साथ भक्तों ने लगातार एक घंटे सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया पश्चात महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा पुस्तिका का भी वितरण किया गया । मालूम हो कि दोपहर 12 बजे तक श्री सिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में अतिशबाजी कर राम जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। दोपहर साढ़े 12 से शाम 5 बजे तक आम भंडारा का आयोजन हुआ। इस बीच शाम 4 से करीब 7 बजे तक मानस मंडली महासमुंद द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। बाद बाबा रामदेव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा महापाठ की शुरूआत हुई। कार्यक्रम में संतोष शुक्ला, सुरेंद्र स्वामी, चंद्रशेखर साहू, बद्रीनारायण माहेश्वरी, सुशील चंद्राकर, सत्यनारायण तिवारी, भूपेंद्र चंद्राकर, भरत सिंह ठाकुर, जितेंद्र इदीकर, धरम भार्गव, अनूप उपासे, अजय साहू, हेमंत साहू, सौरभ बाफना, धीरेंद्र लोणारे, घनश्याम सोनी, प्रशांत श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह बंटी, संजय साहू, जगमोहन चंद्राकर, मदन प्रकाश शर्मा, कुंदन वैष्णव सहित मंदिर समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।

इन्हें भी पढ़े