रिवर्स करते वाहन को मारी टक्कर
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में सरपंच की बैलेनो को आयशर माजदा वाहन ने टक्कर मार दी। ग्राम बहादुरपुर निवासी विरेन्द्र प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पंचायत ढोढरकसा का सरपंच है। 30 मार्च की दोपहर करीब 12. 30 बजे पिथौरा से आयशर माजदा वाहन से धान लेने एक व्यक्ति उसके घर आया था। राजकुमार घर के सामने अपने माजदा वाहन को रिवर्स करते समय पहले से खड़ी बैलेनो वाहन सीजी 13 एएच 9100 को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
