दंतैल की दस्तक से क्षेत्र में दहशत

महासमुंद। महासमुंद वन क्षेत्र में सप्ताह भर से दंतैल विचरण कर रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वन मंडल महासमुंद के वन परिक्षेत्र में 1 दंतैल के खेतों में घूमने की जानकारी मिली। डेहराराम यादव ,अनुज कुमार ने बताया कि हाथी 30-31 मार्च की रात छताल के खेत से निकल कर छताल से अमलोर मार्ग में चला गया। बाद वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 179, 175, 181 के जंगल में प्रवेश किया। हाथी वर्तमान में कक्ष क्रमांक 175, 181 के जंगल में विचरण कर रहा है। हाथी के कक्ष क्रमांक 174, 173 में आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे ग्राम बोरिद, अमलोर, चुहरी, पासिद, छताल, मरौद, रायकेरा, सुकुलबाय और नांदबारु के आस- पास के ग्रामीणों के लिए हाई अलर्ट जारी कर सतर्क किया गया है। वन विभाग ने हाथी दिखने पर लोगों से सूचना देने की अपील की है।