मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 16 जोड़ों का विवाह
5 लाख 60 हजार की राशि का हुआ व्यय
बालोद, 27 मार्च 2025। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बालोद जिले में वर्ष 2023-24 में कुल 234 जोड़े का विवाह कराया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि नवविवाहित 234 जोड़े के विवाह में शासन के नियमानुसार प्रति जोड़ा 50 हजार रूपए के मान से कुल 01 करोड़ 16 लाख 85 हजार 32 रूपए का व्यय किया गया है। जिसमें 27 लाख 90 हजार 296 रूपए का व्यय जिला स्तर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में दी जाने वाली विभिन्न सामग्रियों के क्रय हेतु किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि परियोजना बालोद अंतर्गत कुल 16 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ है। जिसमें कुल 05 लाख 60 हजार रूपए का व्यय किया गया है। इससे अधिक राशि का व्यय नहीं हुआ है।