जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 28 को

दुर्ग, 27 मार्च 2025/ जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी एवं डीएलआरसी) की बैठक जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में 28 मार्च 2025 को शाम 5 बजे से आयोजित की गई है। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी सदस्य (बैंकर्स/शासकीय विभाग के अधिकारी) को समय पर अद्यतन जानकारी सहित आवश्यक रूप से उपस्थित होने कहा गया है।