वाहन संचालकों की बैठक जिला परिवहन कार्यालय में 27 को
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 मार्च 2025। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जिले के सभी बस संचालकों, स्कूल वाहन संचालकों और समस्त टैक्सी संचालकों की बैठक 27 मार्च गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे जिला परिवहन कार्यालय संयुक्त जिला कार्यालय भवन टीकरकला में आयोजित की गयी है। जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने नर्मदांचल यातायात बस महासंघ के अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत एवं नर्मदांचल टैक्सी संघ के अध्यक्ष राजू एवं सभी स्कूल वाहन संचालकों को पत्र जारी कर निर्धारित समय एवं स्थान पर आयोजित बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
