25 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर प्रारंभ
महासमुंद। जिला महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में 25 मार्च से 19 अप्रैल तक 25 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर जीएडी (शासकीय आवास) कॉलोनी मचेवा में आयोजित है। शिविर का शुभारंभ पूनम पटले (जिला महामंत्री महिला पतंजलि योग समिति) ने किया । पतंजलि योग समिति की (सहयोग शिक्षक) जया साहू के नेतृत्व में इस शिविर का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान भारत स्वाभिमान न्यास के जिला मीडिया प्रभारी संदीप पटले, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, महिला पतंजलि समिति के सहयोग शिक्षक सुमन यादव, सीमा सगरवंशी, द्रौपदी भोई, प्रीति, चिंतामणि साहू, भूपेंद्र सगरवंशी आदि शिविर में उपस्थित रहे। नगरवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
