गांव में शराब की अवैध बिक्री बंद कराने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;

महासमुंद। जिले के ग्राम पंचायत बिरकोनी में अवैध रूप से शराब बिक्री पर रोक लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंच कर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को बिरकोनी के सरपंच चंदन चंद्राकर के साथ सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और नयी शराब दुकान खोलने के विरोध में डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा। सरपंच ने बताया कि बिरकोनी में कन्याशाला, आंगनबाड़ी, पटवारी कार्यालय , बालक हाई स्कूल, मंडी के सामने धड़ल्ले से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और परिवारिक कलह बढ़ रहा है। गांव के कुछ लोगों के साथ कुछ बाहरी लोग आये दिन अवैध रूप से शराब बेच रहे है। जिस पर पुलिस और आबकारी विभाग अंकुश लगा पाने में नाकाम है। उसके बावजूद बसना शराब दुकान को बिरकोनी में खोलने की तैयारी चल रही है। जिसका पूरा गांव विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है आने वाले समय में शराब पर अंकुश नही लगाया गया और नयी दुकान खोलने के प्रस्ताव को निरस्त नही किया गया तो पूरा गांव विरोध, प्रदर्शन करेंगे।