चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

महासमुंद। खल्लारी बाजार बाइक चोरी मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खल्लारी निवासी कृष्णा साहू ने खल्लारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 मार्च को सामान खरीदने वह खल्लारी बाजार आया था। शाम करीब 6.30 बजे बाइक एचएफ डिलक्स सीजी 06 जीएस 8809 को गुप्ता किराना स्टोर्स के सामने खड़ी कर दुकान संचालक मनहरण गुप्ता के घर में बैठा था। शाम करीब 7.30 बजे बाहर आकर देखा तो बाइक नहीं थी। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने 2 संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संतोषी पारा भीमखोज थाना खल्लारी निवासी राजू यादव (35) तथा वार्ड 4 बाजार पारा खरियार रोड थाना जोक खरियार रोड जिला नुआपड़ा (ओड़िशा) का निवासी सुनील चंद्राकार (32) बताया। बाइक के संबंध में पूछने पर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीएस 8809 कीमती करीबन 25 हजार रुपए जप्त कर थाना खल्लारी में धारा 303(2) बीएनएस. के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।