अवकाश के दिन भी जमा होगा टैक्स, 31 अंतिम तिथि

नपाध्यक्ष ने करदाताओं से की टैक्स जमा करने की अपील
महासमुंद। नगर पालिका द्वारा राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा नागरिकों को सुविधा प्रदान करने अब छुट्टी के दिन भी टैक्स काउंटर खुला रखने का निर्णय लिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नागरिकों से समय अवधि में अपनी सभी देय करों का भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों की सुविधाओं को ध्रयान में खते हुए 31 मार्च 2025 तक पड़ने वाले सभी शासकीय अवकाश के दिन भी टैक्स काउंटर खुला रखने के निर्देश दिये हैं।
बता दें कि कर दाताओं को नगर पालिका प्रशासन ने पेनाल्टी से बचने पुन: अवसर प्रदान किया है। नगर पालिका ने लोगों को टैक्स एवं दुकान किराया चुकाने के लिए आखिरी मौका दिया है। जिसमें आने वाले चार छुट्टियों के दिन भी कार्यालय नगर पालिका के टैक्स काउंटर खुले रहेंगे। लोग इस वित्त वर्ष के लिए 31 मार्च तक नगर पालिका का टैक्स जमा सकते हैं। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे ने कहा है कि 31 मार्च तक टैक्स नहीं जमा करने वालों पर पेनाल्टी लगेगी। इतना ही नहीं, समय बढ़ऩे पर पेनाल्टी की दर भी बढ़ती जाएगी। दरअसल, समय के साथ पेनाल्टी की दर बढ़ती जाती है। अवकाश दिवस में भी काउंटर कार्यालय खोले जा रहे हैं और करदाताओं से संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, बाजार किराया, यूजर चार्ज आदि 31 मार्च 2025 तक जमा कर रसीद प्राप्त करने अपील की गई है।