विश्व वानिकी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए विधायक

महासमुंद। शुक्रवार को विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुएं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव और विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वर्ष 2025 ‘फारेस्ट एंड फूड’ थीम पर आधारित है, जो इस बात पर बल देता है कि वन केवल ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि पोषण, रोजगार और संस्कृति का भी स्रोत हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘वाइल्ड एडिबल प्लांट्स इन छत्तीसगढ़ स्टेट’ पुस्तक का विमोचन किया और पुदीना-मिंट फ्लेवर के बस्तर काजू प्रोडक्ट को लॉन्च भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वन विश्व के सबसे सुंदर वनों में गिने जाते हैं। साल एवं सागौन के वृक्ष यहां की प्राकृतिक शोभा है।