ग्रामीणों को जागरूक करने, अग्नि घटना पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए कार्यशाला

नारायणपुर, 11 मार्च 2025। वन छात्रावास निस्तार डिपो के सभागार में जनप्रतिनिधि मिडिया कर्मी, वन विभाग के आधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थित मंे अग्नि घटना पर परभावी नियन्त्रण हेतु कार्यशाला का आयोजन कर दावानल पर वनो की सुरक्षा कैसे करें विषय पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अग्नि रक्षको, बीट गार्ड, फड़मुशीयो को टी शर्ट, पानी बाटल, गमछा तथा सभी बीट मे फायर बीटर तथा टार्च प्रदाय किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, जैकी कश्यप, मुख्य वनसंरक्षक आर. सी. दुग्गा, वनमण्डलाधिकारी ससिकानंदन के. समस्त उपवनमण्लाधिकारी परिक्षेत्र अधिकारी वन विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।