जिपं का प्रथम सम्मेलन 12 को

कोरिया, 11 मार्च 2025। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित पदधारियों के कार्यभार ग्रहण समारोह एवं प्रथम सम्मेलन 12 को आयोजित किया जाएगा। यह बैठक दोपहर एक बजे जिला पंचायत के ऑडिटोरियम (मंथन कक्ष) में संपन्न होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भईया लाल राजवाड़े, श्रीमती रेणुका सिंह होंगी,0 जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा और विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना राजवाड़े, श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो, श्रीमती संगीता सोनवानी, श्रीमती शिव कुमारी, श्रीमती गीता राजवाड़े, श्रीमती सुषमा कोराम, श्रीमती स्नेहलता गोंड, राजेश कुमार साहू एवं सुरेश कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।