प्लांट प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन स्थल पर बजाया नगाड़ा

महासमुंद। खैरझिटी स्थित करणी कृपा पाॅवर प्लांट के खिलाफ आंदोलनरत प्रदर्शनकारियों ने 9 मार्च को धरना स्थल पर नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि प्लांट के खिलाफ मोर्चा द्वारा औद्योगिक प्रदूषण, शासकीय भूमि, सिंचाई विभाग की भूमि, काबिल काश्त भूमि, आदिवासी भूमि नेशनल हाईवे की भूमि, किसानों की भूमि, छसपा किसान मोर्चा की भूमि को बलात कब्जा से बचाने के लिए आंदोलनरत किसान, किसान मोर्चा, ग्रामीण, नव निर्वाचित पंच-सरपंचों ने प्रदर्शन किया।
आंदोलनकारियों ने मांगों को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार 9 मार्च को सत्याग्रह स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और प्लांट प्रबंधन व मालिकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगाड़ा बजाया। इस दौरान प्रदेश किसान नेता छन्नू साहू, प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू, अशोक कश्यप, बृजबिहारी साहू, डेविड चंद्राकर, हेमसागर पटेल, नाथूराम सिन्हा, लीलाधर पटेल, तोषण सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, कुंजलाल चेलक, टिकेलाल जलक्षत्री, संतोष यादव, छबिलाल पटेल, जयसिंग ध्रुव, शिवकुमार टंडन, पंचराम भास्कर, गेंदराम जंगाड़े, शत्रुघन बैरागी, करण साहू, भोला साहू, पुनीत साहू, लालाराम यादव, बोधन यादव, बेनिराम पटेल, इंद्रमान साहू, राजेश साहू, प्रहलाद ध्रुव, बिसरू ध्रुव, पुनीत साहू, टुकेश्वरी ध्रुव रमशिला पटेल धनेश्वरी यादव, पुस्वैया धीवर, मोहन जलक्षत्रि, ठगनबाई सिन्हा, पुनई पटेल, श्यामबाई ध्रुव, इंदल पटेल, जमुना यदु आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। उक्त जानकारी अशोक कश्यप ने दी।