छग राजभाषा आयोग के 8वें प्रांतीय सम्मेलन में साहित्यकार टेकराम हुये सम्मानित

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का प्रांतीय सम्मेलन 01-02 मार्च को राजधानी रायपुर के एक होटल में हुआ। 8वें प्रांतीय सम्मेलन के दौरान महासमुंद के जिला समन्वयक साहित्यकार टेकराम सेन ‘चमक’ को बेहतर संयोजन व राजभाषा आयोग में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साहित्यकार बंधु राजेश्वर खरे ने बताया कि प्रदेशभर से 450 कलमकार उक्त सम्मेलन में भाग लेते हुए अपने विचारों व कविताओं से सबका हृदय जीत लिया। छग राजभाषा आयोग के 8वें प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं उपस्थित होकर साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि छग के विकास में साहित्यकारों का विशेष योगदान है। उन्होंने प्रकाशित रचनाओं को विद्यालयों, महाविद्यालयों के पुस्तकालय में भेजने की घोषणा करते हुए बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर रायपुर के सांसद व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने राज्यभर के साहित्यकारों का उत्साहवर्धन करते हुए छग राजभाषा आयोग के क्रियाकलापों की सराहना की। सम्मेलन के दौरान डॉ. बंधु राजेश्वर खरे, धनराज साहू, हबीब खान समर, चंद्रकांत सेन, सरोज साव, डिजेंद्र कुर्रे, यशवंत चौधरी, मानकदास मानिकपुरी, सुरेंद्र अग्निहोत्री ‘आगी’, डॉ. रामशरण चंद्राकर, प्रेमचंद साव, डॉ. साधना कसार ने महासमुंद का प्रतिनिधित्व किया। उक्त जानकारी साहित्यकार धनराज साहू बागबाहरा ने दी है।