चेट्रीचंड महोत्सव 30 को

महासमुंद। प्रति वर्ष की भांति इस वर्षभी चेट्रीचंड महोत्सव 30 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। पूज्य सिंधी पंचायत व नवयुवक समिति द्वारा समाज की बैठक में त्यौहार को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें पांच दिन प्रभातफेरी, बाइक रैली, शरबत वितरण, फल वितरण, प्रसाद, भंडारा, नगर कीर्तन व अन्य सजावट के लिए निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी बलराम लालवानी, परसराम सचदेव, किशोर इसरानी, मोहन मंगलानी, परमानंद बजाज, हरीश कृष्णानी, दौलत नंदवानी, पिंटू बसरानी, रंजीत इदवानी, राहुल लालवानी, किशन इसरानी, सौरभ सचदेव, सुमीत सचदेव, अंकित दसरानी, सौरभ इसरानी, अमर बुधिचा, दीपक तलरेजा, रिंकू तारवानी, शुभम चंदानी, प्रेम मगलानी, सोनू बजाज, शिव गावड़ी आदि मौजूद रहे।