विधायक ने किया हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
महासमुंद। छग शासन ग्रामोद्योग विभाग, हाथकरघा संचालनालय रायपुर के सौजन्य से जिला हाथकरघा कार्यालय महासमुंद द्वारा स्थानीय गुरूनानक भवन रेल्वे स्टेशन रोड में छग कोसा एवं कॉटन हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर किया ।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका हरवंश सिंह ढिल्लो (नानू) , पार्षद देवीचन्द्र राठी, शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिक्का, अध्यक्ष गुरुद्वारा, दिलीप सिंह गुरूदत्ता सतनाम सिंह मल्होत्रा, सतनाम सिंह मक्कड़, जसवीर सिंह बग्गा, हनीश बग्गा, अश्वनी देवांगन आदि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर वस्त्रों की खरीदी की । साथ ही स्वरोजगार ग्रामोद्योग की उपलब्धियों की सराहना की । प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी सहायक संचालक हाथकरघा महासमुंद बीआर सेंदेरे ने बताया कि जिला स्तरीय हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी में छग प्रदेश के 13 बुनकर सहकारी समितियों एवं बिलासा हेण्डलुम एम्पोरियम रायपुर के विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रदर्शनी सह विक्रय के लिए लगाए गए वस्त्रों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। यह प्रदर्शनी 25 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।
