स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
महासमुंद 25 फरवरी 2025। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय आदर्श उच्चतर हिंदी माध्यमिक विद्यालय के सभागार में 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के उपप्राचार्य चमन लाल चंद्राकर ने की। मुख्य अतिथि संस्था प्रमुख हेमेद्र आचार्य रहे। संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता बीएल ठाकुर ने 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा की गई सजावट आकर्षण का केंद्र रहा। 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक चंदन व मौली धागा बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन 11वीं के विद्यार्थियों अदिति चंद्राकर, तनिशा मोहंती, हिमेश चक्रधारी, वेद प्रकाश आर्य ने संयुक्त रूप से किया। संस्था प्रमुख ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक बातें बताई। 12वीं के विद्यार्थियों में मिस्टर फेयरवेल चूड़ामणि साहू एवं मिस फेयरवेल आशा साहू चुने गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एमडी वर्मा, भेषलाल ठाकुर, हेमंत डड़सेना, एस तिवारी, बी ठाकुर, तृप्ति ध्रुव, प्रियंका ध्रुव, गरिमा भारद्वाज, एस झुलपे, नरेंद्र सिंह अंजनी साहू, जेपी साहू, हिना कुरैशी, पीडी मानिकपुरी, श्वेता चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।
