विद्युत विभाग ने काटे 82 उपभोक्ताओं के कनेक्शन
महासमुंद 25 फरवरी 2025। इन दिनों बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत बिरकोनी वितरण केंद्र अंतर्गत 26 लाख 51 हजार 57 रुपए बकाया वाले 82 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया। जिसके बाद 25 उपभोक्ताओं ने कुल 3 लाख 98 हजार 980 रुपए का भुगतान किया। बता दें कि, जिलेभर के कई विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का उपयोग करने के बाद भी लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करने लगातार अपील की जा रही है। साथ ही नियमित बिल जमा करने जागरूक कर अधिभार तथा अनावश्यक परेशानियों से बचने समझाइश भी दी जा रही है। बावजूद लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले बड़े बकायादारों द्वारा बिजली बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने टीम गठित कर ऐसे उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है। इसी कड़ी में 24 फरवरी को टीम ने राजस्व वसूली के लिए बिरकोनी वितरण केंद्र के अंतर्गत लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का सामूहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया इस दौरान बिरकोनी वितरण केंद्र के कुल बकाया राशि रुपए 26 लाख 51 हजार 57 रुपए वाले 82 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा गया है। विद्युत विभाग के अनुसार विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बाद 25 उपभोक्ताओं ने कुल 3 लाख 98 हजार 980 रुपए का भुगतान किया। अधीक्षण अभियंता महासमुंद के वी बीएस कंवर ने बताया कि राजस्व वसूली निरंतर आगे भी जारी रहेगी। लाइन विच्छेदित उपभोक्ताओं द्वारा यदि अनाधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
