बंदियों ने गंगा जल से किया स्नान
महासमुंद 25 फरवरी। जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए महाकुंभ से गंगाजल मंगवाकर गंगा स्नान के लिए प्रदाय किया गया। मंगलवार सुबह 7 बजे जिला जेल में कार्यकम आयोजित कर सहायक जेल अधीक्षक मुकेश प्रसाद कुशवाहा, समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, जेल में निरुद्ध सभी 505 बंदियों ने मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्जना, गंगा आरती कर प्राप्त गंगाजल को जेल की पानी की टंकियों में मिलाकर प्रतीक के रूप में गंगा स्नान किया। उक्त अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक मुकेश प्रसाद कुशवाहा, मोहन लाल ध्रुव, मुख्य प्रहरी, जेल के सभी अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
