प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 4 लाख की आर्थिक सहायता

कोण्डागांव, 25 फरवरी 2025। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा धनोरा तहसील के ग्राम करमरी निवासी सुनीता की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर माता मनीषा, पिता सन्नूराम को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।