पंचायत के प्रथम सम्मिलन व उपसरपंच के निर्वाचन के लिए समय सारणी जारी

महासमुंद 25 फरवरी 2025। ग्राम पंचायतों के सामान्य निर्वाचन पूर्ण होने उपरांत पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन विहित अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा अधिनियम की धारा अंतर्गत ग्राम पंचायतों के प्रथम सम्मिलन आयोजित करने समय सारणी जारी किया गया है। जिसके अनुसार ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंच/पंचों के निर्वाचन की अधिसूचना प्रकाशित करने की अंतिम तिथि एवं पंचायत के समस्त पंचों / सरपंच को पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) के लिये सूचना जारी करने की अंतिम तिथि 27 निर्धारित की गई है। ग्राम पंचायत का प्रथम सम्मिलन (विशेष) आयोजित किये जाने की नियत तिथि एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन हेतु पंचों को सूचना जारी करने की अंतिम तिथि 3 मार्च है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन हेतु सम्मिलन की नियत तिथि एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन को अधिसूचित करने की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित है।