सभापति-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक 24 को
रायपुर, 23 फरवरी 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने जानकारी दी है कि 24 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगमों के सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में एक जरूरी बैठक अपराह्न 4 बजे रखी गई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव चुनाव को लेकर मार्गदर्शन करेंगे। सवन्नी ने बताया कि बैठक में सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह प्रभारी (चुनाव-2025), नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के नियुक्त पर्यवेक्षक और नगरीय निकाय की प्रदेशस्तरीय टीम भाग लेगी।
