छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 से
3 को पेश होगा बजट
रायपुर, 23 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल यानि 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू होगा। इससे पूर्व आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सत्र की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा। यह छठवीं विधानसभा का पांचवा सत्र है, जिसमें 17 बैठकें होंगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के 3 मार्च को बजट पेश करेंगे। इस बजट सत्र में विधानसभा सदस्यों ने कुल 2367 प्रश्न लगाए गए हैं, जिसमें 1230 तारांकित और 1147 अतारांकित प्रश्न है।
