तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आज से

महासमुंद। स्थानीय जगत विहार कौशिक कालोनी में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 25 से 27 फरवरी तक किया जा रहा है। 25 फरवरी की दोपहर तीन बजे जलयात्रा, गणेश पंचांग पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, शयनाधिवास, मेवाधिवास होगा। 26 फरवरी महाशिवरात्रि को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वास्तु शांति, ध्वजा, शिखर कलश स्थापना, शिव प्राण प्रतिष्ठा होगी। 27 को 7 से 11 बजे तक महाभिषेक, पूणार्हुति, दोपहर 12 बजे प्रसादी में श्रद्धालु शामिल होंगे। प्राण-प्रतिष्ठा आचार्य पं. पकंज तिवारी के सानिध्य में संपन्न होगा।