कोसा एवं हाथ करघा वस्त्रों की प्रदर्शनी
महासमुंद। छग शासन ग्रामोद्योग विभाग द्वारा स्थानीय स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा भवन में 7 दिवसीय कोसा एवं काटन हाथकरघा वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें 20 प्रतिशत छूट के साथ हाथकरघा वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। जिला हाथ करघा कार्यालय के अधिकारी बीआर सेंद्रे ने बताया कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा प्रदर्शनी सह विक्रय का 25 फरवरी की सुबह 9 बजे उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वार्ड पार्षद हरबंश सिंह ढिल्लो ‘नानू भाई’ मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक लगेगा। विभिन्न क्षेत्रों के कुशल बुनकरों द्वारा निर्मित उत्कृष्ठ कलात्मक वस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें कोसा साड़ियां, कोसा मलमल, कोसा ड्रेस, कोसा सलवार सूट, कोसा बाक्ता, कोसा शॉल, कोसा जाकेट आदि शामिल है।
