न्यायाधीश की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

महासमुंद। महासमुंद से रायपुर एयरपोर्ट जा रहे न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय महासमुंद की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उनके चालक नेहरू जगत ने बताया कि कुटुंब न्यायालय महासमुंद में वह वाहन चालक के पद पर पदस्थ है। 22 फरवरी को वाहन सीजी 02 एयू 1255 मारूति सुजुकी सियाज से न्यायाधीश को एयरपोर्ट रायपुर छोड़ने जा रहा था। कांग्रेस चौक महासमुंद के पास ट्रक सीजी – 06 जीवाय 8185 के चालक ने ठोकर मार दिया। दुर्घटना से कार क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।