घरेलू लेन-देन की बात पर पिता से मारपीट
महासमुंद। बसना थाना अंतर्गत ग्राम भीखापाली में घरेलू लेनदेन की बात पर पिता से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम भीखापाली निवासी पंचराम श्रीवास के दो पुत्र लोकनाथ व तुलाराम हैं, दोनों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ एक परिसर में अलग-अलग रहते हैं। पंचराम श्रीवास 21 फरवरी की रात करीब 8 बजे आंगन में था उसी समय उनका बड़ा लड़का लोकनाथ श्रीवास, साला मूलचंद श्रीवास व उनकी पत्नी सत्यभामा श्रीवास आए और घरेलू लेनदेन की बात को लेकर वाद-विवाद करने लगे। गुस्से में तीनों ने एकराय होकर पंचराम श्रीवास के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मूलचंद ने डंडे से सिर पर बारकर चोट पहुंचाई। पत्नी तिरीथ बाई व बेटी मालती श्रीवास ने बीच बचाव किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 115 (2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
