निधि मिस, रोहित मिस्टर फेयरवेल चुने गए

महासमुंद। शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष संदीप दीवान, विशिष्ट अतिथि रितेश गोलछा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जीआर सिन्हा ने किया।
मुख्य अतिथि दीवान ने बारहवीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कठोर मेहनत करना जरूरी होता है। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बारहवीं वाणिज्य संकाय की छात्रा निधि भोंसले मिस फेयरवेल तथा रोहित पाल मिस्टर फेयरवेल के रूप में चुने गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राएं हिमांशी निषाद, नीलम साव तथा खुलेश्वर कुमार को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर हिना साहू, पुष्पांजलि यादव, जागृति कुर्रे, नूपुर निर्मलकर, दुर्गा देवांगन, निधि भोंसले आदि ने शाला में बिताए गए समय तथा अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर विमल मन्नाडे, विवेक रहटगांवकर, तोषण गिरि गोस्वामी, ज्योति किरण चंद्राकर, पूजा साहू, मधुमति चंद्राकर, आशीष देवांगन, हेमंत खुंटे, कीर्तन साहू, चंद्रशेखर मिथलेश, निधि तिवारी, नोबल ध्रुव, आयशा लतीफ, बेला मारु, दुर्गेश नंदिनी यदु, पुराणिक डड़सेना सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षिता यादव, आसी सेन, मधु यादव, लक्ष्मी सिन्हा, आमिना अली आदि का योगदान रहा।