स्काउट- गाइड के नौ नियमों और तीन प्रतिज्ञाओं पर प्रकाश डाला
महासमुंद। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में भारत स्काउट एवं गाइड के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल की जयंती विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम कब मास्टर गुलाब राम आवडे ने प्राचार्य संजय कंसल को स्काउट स्कार्फ पहनाकर, उन्हें सैल्यूट देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने सर्व धर्म प्रार्थना की। इस अवसर पर स्काउट मास्टर विवेकानंद प्रधान ने स्काउट एवं गाइड के नौ नियमों और तीन प्रतिज्ञाओं पर प्रकाश भी डाला। कब मास्टर ओपी चंद्राकर ने लॉर्ड बेडेन पावेल के जीवन परिचय पर विस्तृत चर्चा की। नेहा, विजेता और मोनिका ने बुलबुल घेरा गीत और नियम बताए। प्राचार्य संजय कंसल ने लार्ड बेडेन पावेल के स्काउट आंदोलन रूपी सेवा धर्म पर सभी को अहिंसा वृत्ति अपनाने तथा प्राणी मात्र के प्रति प्रेम, सेवा व करुणा का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा और शिवानी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एसके सिंह ने किया। यह जानकारी वन्दना आचार्य ने दी ।
