डौण्डीलोहारा के ग्राम सुरेगांव के मतदान शून्य घोषित, 23 को होगी फिर वोटिंग
बालोद, 20 फरवरी 2025। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 के पंच पद लिए 17 को संपन्न मतदान को शून्य घोषित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय बालोद द्वारा पंचायत निर्वाचन नियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ग्राम सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 में पंच पद हेतु संपन्न मतदान को शून्य घोषित किया गया है। उन्होेंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 08 में पंच पद हेतु संपन्न मतदान को शून्य घोषित करते हुए उक्त वार्ड में पंच पद के लिए पुनर्मतदान हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी दिया गया है। इसके अंतर्गत 23 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक पुनर्मतदान की तिथि एवं समय निर्धारित की गई है।
