विधवा-विधुर सम्मेलन 9 मार्च को

महासमुंद 20 फरवरी 2025। ब्राइट फाउंडेशन द्वारा 9 मार्च को पुनर्विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी जाति वर्ग के विधवा, विधुर व तलाकशुदा महिला और पुरुष भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने बताया कि इसके लिए अब तक 66 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। युवतियों का रिश्ता तय होने पर संस्था उनका आदर्श विवाह कराएगी।