उत्साह और उमंग के साथ चलाया गया चले बूथ की ओर अभियान

जिले के हर गाँव और बूथ स्तर पर निकाली गई रैलियां
इन्दौर । इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिये प्रत्येक मतदान केन्द्र पर “चले बूथ की ओर” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मतदाताओं ने अपार उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी करते हुए गाँव और बूथ स्तर पर रैलियां निकाली। घर-घर संपर्क कर 13 मई को मतदान के लिए बुलावा दिया गया। वरिष्ठ, बुजुर्ग/दिव्यांग मतदाताओं का सम्मान भी किया गया। यह अभियान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर जिले के सभी ग्राम और वार्ड में एक साथ आयोजित किया गया। अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान करने हेतु सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.