अतुल्य दन्तेवाड़ा एप्प’’ के माध्यम से होगी त्वरित कार्यवाही

दंतेवाड़ा, 14 फरवरी 2025। जिला प्रशासन द्वारा जिले के स्थानीय नागरिकों एवं आम जनों से जुड़ी समस्या, शिकायतों जुड़े आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु ’’अतुल्य दन्तेवाड़ा एप्प’’ लांच किया गया है। इस एप्प को डाउनलोड करके आमजन किसी भी विभाग से संबंधित अपने समस्याओं से अवगत करा सकेगें। इस संबंध में जिला प्रशासन ने समस्त विभागों को ’’अतुल्य दन्तेवाड़ा एप्प’’ संचालन हेतु विभागों को यूजर्स नेम और पासवर्ड भी जारी किया है।