प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आज होगा चले बूथ की ओर अभियान

स्वीप गतिविधियों के आयोजन के साथ घर-घर संपर्क कर वरिष्ठ, बुजुर्ग मतदाता/दिव्यांग मतदाताओं का किया जायेगा सम्मान
इन्दौर। इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिये प्रत्येक मतदान केन्द्र पर “चले बूथ की ओर” अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 07 मई 2024 को आयोजित होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार यह अभियान इंदौर जिले के सभी ग्राम और वार्ड में एक साथ होगा। इसमें मतदान केन्द्रों तक प्रात: 10 से 11 बजे तक बूथ मार्च निकाला जायेगा। जिसमें स्थानीय नागरिक, विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को सम्मिलित किया जायेगा। बूथ मार्च समाप्ति उपरांत मतदान केन्द्रों पर मतदान करने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई जायेगी।
इंदौर जिले में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित कराने के लिए बूथ मार्च उपरांत बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों द्वारा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग दल बनाकर प्रत्येक ग्राम/बस्ती में घर-घर जा कर पीले चावल देकर 13 मई को मतदान हेतु मतदाताओं को आमंत्रित किया जायेगा। मतदाताओं से संकल्प पत्र भी भरवाये जायेंगे। क्षेत्र के वरिष्ठ, बुजुर्ग मतदाता/दिव्यांग मतदाताओं का सम्मान भी गृह संपर्क के दौरान किया जायेगा। इसी दिन संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार मेगा रांगोली/मानव श्रंखला/साईकल रैली/सेल्फी पाईंट आदि स्वीप गतिविधियां भी की जायेगी। गतिविधि के उपरांत मतदान केन्द्र पर सामूहिक श्रमदान कर साफ सफाई/साज सज्जा भी की जायेगी। उक्त आयोजन में केम्पस एम्बेसेडर्स/ईएलसी/चुनाव पाठशाला/रहवासी संघ/एनजीओ/वोटर अवेयरनेस फोरम को भी उक्त अभियान में सम्मिलित किया जायेगा। चले बूथ की ओर अभियान अंतर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्र पर स्वीप गतिविधियों का सघन रूप से आयोजित करने के निर्देश भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा निर्देश दिये गये है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.