ताला तोड़कर की चोरी दो गिरफ्तार
महासमुंद। सूने मकान का ताला तोड़कर गैस, स्टोव, इंडक्शन, टूल्लू पंप आदि चोरी के आरोप में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुभाष नगर सरस्वती राइस मिल के पास निवासी शेख ताहिर के घर से इंडक्शन, स्टोव, गैस सिलेंडर, होम थियेटर, टूल्लू पंप अज्ञात ने पार कर दी थी। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस को सीसीटीव्ही फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। पूछताछ करने पर वार्ड 23 सुभाष नगर महासमुंद निवासी अजय डोंगरे (21) तथा सुधांशु क्षत्री (19) बताए। आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से समस्त सामग्री इंडक्शन, स्टोव, गैस सिलेंडर, होम थियेटर, टुल्लू पंप जब्त किया।महासमुंद पुलिस ने धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा।
