पोटा केबिन, शालाओं में पहुंच कर पढ़ाई सहित अन्य व्यवस्थाओं से रूबरू हुए कलेक्टर, निर्माणाधीन सड़कों, सहित अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश

दंतेवाड़ा, 05 फरवरी 2025। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा कटेकल्याण ब्लॉक के बेंगलुर, परचेली, चिकपाल, गाटम और कटेकल्याण ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर क्षेत्र के शालाओं और पोटा केबिन में दी जा रही सुविधाओं और पढ़ाई की व्यवस्था की जानकारी ली गई, और बताए गए समस्याओं का निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया इस क्रम में उन्होंने यहां प्रगतिरत कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए समय सीमा में पूर्ण करने को कहा। जिसमें कलेक्टर सर्वप्रथम ग्राम पंचायत बेंगलुर पहुंचे यहां उन्होंने एकलव्य विद्यालय हेतु चिन्हांकित जगह का निरीक्षण किया और तत्पश्चात बेंगलुरु में ही पोटा केबिन का निरीक्षण कर प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली गई एवं पढ़ाई कर रहे बच्चों से वार्तालाप करके पोटा केबिन में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा इसके साथ ही उन्होंने, पोटा केबिन में ही बीच के खाली पड़े जमीन को समतलीकरण करने हेतु जनपद सीईओ को निर्देशित किया। तत्पश्चात उन्होंने ग्राम परचेली में संचालित डीएव्ही स्कूल का निरीक्षण कर वहां के समस्याओं से अवगत हुए व उन्हें तत्काल निराकरण हेतु लोक निर्माण विभाग व जनपद सीईओ को निर्देश दिए, और ग्राम पर चेली में ही पंचायत चुनाव हेतु तैयार किये गए मतदान केंद्र का उनके द्वारा जायजा लिया गया। इसके साथ ही परचेली में ही कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों तुलाराम और कुंबवती के निर्माणाधीन आवास को निरीक्षण किया, अपने निरीक्षण भ्रमण में कलेक्टर ने ग्राम पंचायत चिकपाल में ग्राम मुनगा होते हुए प्रतापगिरी तक बनाए जा रहे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का भी निरीक्षण किया और उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत कटेकल्याण में नवनिर्मित पुस्तकालय और व्यायाम शाला का निरीक्षण किया गया एवं जल्द से जल्द प्रारम्भ करने को कहा, इसके साथ ही उन्होंने कटेकल्याण में ही संचालित डेनेक्स फैक्ट्री की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और ग्राम पंचायत गाटम में खेल मैदान हेतु जगह का चिन्हांकित जगह का निरीक्षण करते हुए उसे जल्द से जल्द स्वीकृत कर कार्य को पूर्ण कराने हेतु जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, एसडीएम दंतेवाड़ा, डीओ, जनपद सीईओ कटेकल्याण एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।