मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 6-7 को
महासमुंद 05 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए गठित मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 एवं 7 को दो-दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम वेडनर मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल में रखा गया है। 6 को प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे सरल क्रमांक 1 से 80 तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे सरल क्रमांक 81 से 160 तक के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण होगा। इसी तरह 7 को प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे सरल क्रमांक 161 से 240 तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे सरल क्रमांक 241 से 309 तक के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान दल के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नियत तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
